हरियाणा में कोहरे के बीच बड़ा हादसा… हाइवे पर टकरा गए 10 वाहन, मच गई चीख-पुकार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

हरियाणा के करनाल में नेशनल हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया. यहां कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए. हाइवे पर विजिबिलिटी काफी कम होने की वजह से ये घटना हुई. सूचना के बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और क्रेन की मदद से वाहनों को साइड में किया गया.

गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. हालांकि कई वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा नेशनल हाइवे झंझाडी फ्लाईओवर पर हुआ. घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम थी. इसी वजह से करनाल नेशनल हाइवे पर एक-एक कर 8 से 10 वाहन आपस में टकरा गए. इससे वाहनों में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर मदद शुरू की. इस घटना के बाद हाइवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई.

 

 

लोगों ने घटना के बारे में सूचना पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. पुलिस ने क्रेन की मदद से हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात बहाल किया.

लोगों का कहना है कि कोहरा काफी घना था. इस दौरान सड़क पर आगे चल रहे वाहन का अचानक ब्रेक लगा, जिससे पीछे चल रहे वाहनों को संभलने का मौका नहीं मिला और कई वाहन आपस में टकरा गए. गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. सभी लोग सुरक्षित हैं. हादसे के कारण वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं. पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा दिया है. हादसे में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *