पीएम नरेंद्र मोदी ने जब से लक्षद्वीप की यात्रा की है, तब से ये जगह दुनियाभर में ट्रेंड कर रही है. दुनियाभर में इसे लेकर बातें हो रही हैं. प्रधानमंत्री मोदी की भांति कई बॉलीवुड सितारें भी भारत के इस शहर का नाम ले रहे हैं तथा टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं. वही अब अमिताभ बच्चन ने भी लक्षद्वीप और अंडमान जैसे द्वीप घूमने के समर्थन में ट्वीट किया है। उनका पोस्ट क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट के जवाब में है। इसमें वीरेंद्र ने मालदीव के मंत्रियों के घटिया कमेंट को आपदा में अवसर बताया था।
अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि हम आत्मनिर्भर हैं। हमारी आत्मनिर्भरता पर आंच मत डालिए। अमिताभ बच्चन के ट्वीट के कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने भारत में घूमने के लिए खूबसूरत जगहों की फोटोज शेयर करके मालदीव का विरोध किया है। अमिताभ बच्चन ने भी अब मालदीव मंत्री की हरकत पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के पोस्ट को रीट्वीट करके लिखा है, वीरू पाजी… यही सही अवसर है। हमारी खुद की धरती ही सबसे अच्छी है… मैं लक्षद्वीप और अंडमान गया हूं और वे बेहद खूबसूरत लोकेशंस हैं। खूबसूरत पानी से भरे बीच और अंडरवॉटर एक्सपीरियंस तो गजब का है। हम भारत हैं, हम आत्मनिर्भर हैं, हमारी आत्मनिर्भरता पर आंच मत डालिए। लोग इस पोस्ट पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, अब बच्चन साहब भी आ गए मैदान में। एक ने लिखा है, अब लक्षद्वीप में लाइन लग जाएगी।
अमिताभ बच्चन से पहले अक्षय कुमार, सलमान खान, जॉन अब्राहम, श्रद्धा कपूर जैसे कई स्टार्स मालदीव कॉन्ट्रोवर्सी पर अपना पक्ष रख चुके हैं। सभी ने भारत टूरिजम को प्रमोट करने एवं मालदीव के मंत्रियों के घटिया कमेंट्स की आलोचना की थी। अक्षय कुमार ने लिखा था कि उस देश के बारे में रेसिस्ट कमेंट किया जा रहा है जहां से सबसे अधिक टूरिस्ट पहुंचते हैं। अक्षय ने लिखा था कि भारत के लोग पड़ोसियों से अच्छा व्यवहार करते हैं म
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165933
Total views : 8192109