हत्या की गुत्थी 36 घंटे के अंदर सुलझी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुकेश तिवारी

शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम सलखन से गुम हुए दो बालकों की हत्या की गुत्थी 36 घंटे के अंदर सुलझी

जांजगीर-चांपा। थाना शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलखन के दो बालक 07 जनवरी 2024 को रात्रि 10 बजे के बाद से अचानक गुम हो जाने तथा परिजनों द्वारा आसपास ढूंढने पश्चात् 09 जनवरी 2024 को नाबालिक बालकों के गुम होने की सूचना पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 17/2024 एवं 18/2024 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया। जिनकी लगातार पता तलाश किया जा रहा था कि विवेचना दौरान 12 जनवरी 2024 को सूचना मिली कि ग्राम बरभांठा नहर पुल में नहर के अंदर पानी में एक व्यक्ति का शव सेमरा से गोदना की तरफ आ रही नहर में पानी खुल जाने से बहकर आकर फंसा है, जिसे बाहर निकाल कर पंचनामा कार्यवाही दौरान शव की पहचान गुम नाबालिग के रूप में हुई जिसकी हत्या कर नहर में छुपाने का प्रयास किया गया था। दूसरे गुम हुए बालक की भी तलाश की गई। जिसका शव उसी नहर में पोडी डबरी फॉल पुल के पास कचरे के साथ फंसा मिला दोनों की हत्या की आशंका पर शॉर्ट पी.एम. रिपोर्ट अनुसार सिर में घातक चोट पहुचाने से सिर फटने के कारण मृत्यु होने से उक्त प्रकरण में धारा 302,201 भादवि समाहित कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
विवेचना के दौरान रास्ते के सी.सी.टी.व्ही फूटेज एवं तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा तथा मुखबीर की सहायता से विधि से संघर्षरत् बालक A को सादे वेश भूषा में उनके परिजनों के समक्ष पूछताछ किया गया जिसने बताया कि स्वयं तथा मृतक दोनों ही अपने स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिक प्रेमिका…. को चाहते थे। जिससे आपस में मनमुटाव था। जिसके चलते विधि से संघर्ष बालक A तथा अन्य दो विधि से संघर्षरत् बालक B एवं C तथा मुख्य आरोपी हेंमत प्रसाद बंजारे पिता सुकालू प्रसाद बंजारे 21 वर्ष, प्रभात भैना पिता आनंद राम भैना 19 वर्ष दोनों साकिनान टंकी के पास नहर पार बरभांठां थाना नवागढ के बताये अनुसार तथा पूर्व में निर्धारित योजना अनुसार मृतक नाबालिग को उसके प्रेमिका …….. से मिलाने हेतु रात्रि 10.30 बजे लगभग ग्राम बरभांठा के पानी टंकी के पास से सेमरा की ओर सूखी नहर तीसरे फॉल के पास बुलाया गया, सभी योजना अनुसार नहर के झाडियों में लोहे की राड तथा पाईप लेकर छुपे थे विधि से संघर्षरत् बालक के द्वारा दोनो मृतकों के निर्धारित स्थान पर बुलाकर आने पर आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत् बालकों द्वारा लोहे की रॉड एवं पाईप से दोनों के सिर में प्राण घातक प्रहार कर हत्या कर नहर के फॉल में दोनों के शवों को गढढे् में डालकर उपर से पास के खेत से धान का पैरा लाकर ढ़क दिये तथा मृतक के मेाटर सायकल को घटना स्थल से लगभग 02 किमी. मुडपार रोड के किनारे तालाब में छिपा दिये तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, पाईप, मोबाईल, पहने अपने-अपने कपडे़ कोे अपने-अपने घर में छिपा दिये, जिनकी आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत् बालकों द्वारा बताये अनुसार समक्ष गवाहन जप्त कर वैधानिक कार्यवाही एवं विवचेना की जा रही है। आरोपियों का न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया तथा विधि से संघर्षरत् बालकों को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार बाल संप्रेक्षण गृह दाखिल किया गया।
आरोपियों एवं विधि से संर्घषरत् बालकों से धटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड एवं पाईप, हत्या के दौरान पहने कपडे, शव को छुपाने में प्रयुक्त धान का पैरा, घटना स्थल से शवों के बल्ड सैम्पल, मोबाईल एवं अन्य सामाग्री जप्त किया गया।
विवेचना के दौरान आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत् बालकों की विरूद्ध थाना शिवरीनारायण के अपराध क्रमांक 17/2024 एवं 18/2024 धारा 363, 302, 201, 120बी, 147, 149, 325 भादवि के तहत् की जा रही है कार्यवाही।
इस प्रकार:- थाना शिवरीनारायण क्षेत्रांतर्गत दो बालकों के अंधे कत्ल के गुत्थी को सुलझाने में सायबर सेल के निरीक्षण प्रवीण कुमार द्विवेदी, उप निरी. पारस पटेल, प्र.आर राजकुमार चंन्द्रा, बलबीर सिंह, विवेक सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप, आरक्षक अर्जुन यादव, थाना प्रभारी मुलमुला सागर पाठक, चौकी प्रभारी पंतोरा दिलीप सिंह, थाना प्रभारी शिवरीनारायण से निरीक्षक अशोक द्विवेदी, प्रधान आरक्षक तारिकेश पांडे आरक्षक श्रीकांत सिंह , थाना चाम्पा के सउनि रामप्रसाद बघेल, प्र.आर. विरेन्द्र टण्डन का विशेष योगदान रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment