स्वास्थ्य मंत्री से मिले भाजपा नेता अजय रोहरा, सोनोग्राफी और रात्रिकालीन मेडिकल सेवा प्रारंभ करने की मांग

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

स्वास्थ्य मंत्री से मिले भाजपा नेता अजय रोहरा, सोनोग्राफी और रात्रिकालीन मेडिकल सेवा प्रारंभ करने की मांग

 

ईश्वर सिंह यादव नवभारत टाइम्स 24X7.in 

 

गरियाबंद–:–बुधवार को एक दिवसीय प्रवास में पहली बार गरियाबंद पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का स्थानीय सर्किट हाऊस में भाजपा नेता अजय रोहरा ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मंत्री जायसवाल से अजय रोहरा ने अस्पताल में मरीजों की समस्याओं और उनकी सुविधाओं को लेकर चर्चा किया मंत्री जायसवाल ने निराकरण का आश्वासन भी दिया।

 

सोनोग्राफी और अस्पताल में भर्ती मरीजों को रात्रि समय में दवाई के लिए भटकना ना पड़े- अजय (अज्जू) रोहरा

 

भाजयुमो नेता अजय रोहरा ने कहा कि जिला अस्पताल गरियाबंद में जिले के दूरस्थ अंचल से गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोग पहुंचते हैं।हमारी सरकार के द्वारा जनहित में लगातार कार्य किया जा रहा है यहां प्रधानमंत्री जन औषधि एवं धनवंतरी जनऔषधि केंद्र भी है। परंतु रात्रि के समय यह बंद रहते हैं। जिसके चलते हैं यहां भर्ती मरीजों को रात्रि समय में दवाई के लिए भटकना पड़ता है इसके साथ सोनोग्राफी के लिए भी बाहर जाना पड़ता है उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से हैं जिला अस्पताल गरियाबंद में रात्रि कालीन मेडिकल सुविधा एवं सोनोग्राफी की सुविधा प्रारंभ करने की मांग रखी। श्री रोहरा ने कहा गांव से आए मरीजों को रात में दवाई मिल जाये उनको स्वस्थ सबंधी सारी सेवाए जिला मुख्यालय में मिले किसी गरीब परिवार को भटकना ना पड़े बस इन्ही माँगो को लेकर स्वास्थमंत्री से माँग की है ,इधर स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल जिला स्वास्थ्य अधिकारी को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दे दिए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *