प्रदेश में एक बार फिर स्वामी आत्मानंद स्कूलों को पीएमश्री स्कूलों में अपग्रेड करने का मामला सामने आया है। जिसमें कांग्रेस ने राज्य सरकार के निर्णय का किया विरोध करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और PCC चीफ दीपक बैज ने ट्वीट किया है। ट्विट के अनुसार दोनों नेताओं ने राज्य सरकार के फैसले को छग के संतों का अपमान बताया है। भूपेश बघेल ने जन-प्रतिनिधियों से की फैसले का विरोध करने की अपील भी की है।
भूपेश बघेल का ट्विट:
शासन द्वारा गुपचुप तरीके से प्रदेश के स्वामी आत्मानंद स्कूलों को “पीएम श्री” में बदलने की कवायद चल रही है। छत्तीसगढ़ में जन्मे एक संत और आध्यात्मिक व्यक्ति के नाम को भी ये हटाना चाहते हैं, इससे इनकी नियत ज़ाहिर होती है। सभी जनप्रितिनिधियों से अपील है कि इसका डटकर विरोध करें, छत्तीसगढ़ की पहचान को गुलाम होने से रोकें।
दीपक बैज का पोस्ट:
स्वामी आत्मानंद स्कूल का नाम बदल कर पीएम श्री करना छत्तीसगढ़ के साधु संतो का अपमान है। स्वामी आत्मानंद छत्तीसगढ़ की धरोहर हैं भाजपा सरकार के इस कदम का कांग्रेस पार्टी कड़ा विरोध करती है। पहले तो स्वामी आत्मानंद स्कूलों को बंद करने का षड़यंत्र किया गया, बंद करने से होने वाले जन विरोध के भय से नाम बदल रहे।








Author: Deepak Mittal









Total Users : 8168953
Total views : 8196797