दीपक मित्तल बालोद रायपुर छत्तीसगढ़
बालोद,प्रदेश के वन, जलवायु परिवर्तन एवं जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि देश को स्वाधीन कराने तथा राष्ट्र के नवनिर्माण में आदिवासी समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता संग्राम की लड़ाई में आदिवासी समाज के महापुरूषों ने महान देशभक्तों एवं क्रान्तिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश को स्वाधीन कराने में अपनी बहुमूल्य भूमिका निभाई है। मंत्री श्री कश्यप आज बालोद जिले के डौण्डी लोहारा विकासखण्ड के ग्राम पिनकापार में अखिल भारतीय हल्बा हल्बी समाज द्वारा आयोजित 84वाँ स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री कुवर सिंह निषाद, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष विकास मरकाम, जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आर.एस.नायक सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे
श्री कश्यप ने कहा कि हमारे आदिवासी समाज के पास भगवान बिरसा मंुडा, गूंडाधुर, शहीद गैंद सिंह नायक एवं शहीद वीरनारायण सिंह जैसे अमर शहीदों एवं देशभक्तों की महान विरासत है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में देश की आजादी के लिए अमर शहीद गैंद सिंह नायक का बलिदान अनुपम एवं अद्वितीय है। इस अवसर पर उन्होंने शहीद गैंद सिंह सहित आदिवासी समाज के सभी अमर शहीदों को नमन करते हुए विनम्र श्रद्वांजलि दी। इस अवसर पर मंत्री श्री कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा कर अमर शहीद वीरनायायण सिंह के नाम से राज्य स्तरीय पुरूस्कार प्रदान करने तथा नवा रायपुर में शहीद गैंद सिंह नायक का स्टेच्यू निर्माण करने के साथ-साथ नवा रायपुर में हल्बा सामाजिक भवन हेतु जमीन आबंटित करने के अलावा ग्राम पिनकापार में महाविद्यालय एवं ग्राम पिनकापार के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में उन्नयन कराने तथा पिनकापार में हल्बा सामाजिक भवन एवं मिनी स्टेडियम का निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि हमारा आदिवासी समाज हमारे महापुरूषों के मार्ग का अनुशरण कर निरंतर विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है। इसी का परिणाम है कि आज राज्य के मुखिया के पद पर एक आदिवासी विराजमान होने के साथ-साथ देश के राष्ट्रपति जैसे सर्वाेच्च पर पर भी आदिवासी समाज के व्यक्ति विराजमान है। उन्होंने कहा कि राज्य में श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नई सरकार गठन होने के साथ ही राज्य में आदिवासी समाज के साथ-साथ समाज के सभी वर्गाें के कल्याण हेतु तेजी से कार्य किया जा रहा है। श्री कश्यप ने कहा कि राज्य की नई सरकार ने सत्ता की बागडोर सम्हालने के कुछ ही महीने में हमारे घोषणा पत्र के अनुसार आधी मांग को पूरा कर लिया है। हमारी सरकार राज्य के चहंुमुखी विकास के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि आज के इस समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय स्वयं ग्राम पिनकापार आने वाले थे लेकिन उड़ीसा राज्य के प्रवास में होने के कारण वे यहाँ नहीं आ पाये। इस कारण उन्होंने मुझे अपने प्रतिनिधि में रूप में इस कार्यक्रम में भजे हैं। इस अवसर पर उन्होंने समाज हित के लिए किये जा रहे हल्बा समाज के कार्याें की भी मुक्त कंठ से सराहना की। समारोह में मंत्री श्री कश्यप ने कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले समाज के होनहार विद्यार्थियों का भी सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज के विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी। श्री कश्यप ने समाज के लिए रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं के कार्याें को भी अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उनके कार्याें की सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डाॅ. देवेन्द्र महला ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने आदिवासी समाज के गौरवशाली विरासत पर प्रकाश डालते हुए आदिवासी समाज को अत्यंत वैभवशाली समाज बताया। ग्राम पंचायत पिनकापार के संरपंच ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने ग्राम पंचायत के समस्याओं की ओर मुख्य अतिथि का ध्यान आकर्षित कराया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारियों के अलावा विशाल संख्या में हब्ला समाज के लोग उपस्थित थे।,



Author: Deepak Mittal









Total Users : 8168893
Total views : 8196706