स्वच्छ सर्वेक्षण 2023: फिर सजेगा इंदौर के सिर No.1 का ताज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023: फिर सजेगा इंदौर के सिर No.1 का ताज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में करेंगी सम्मानित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गत 11 जनवरी को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में देश के सबसे स्वच्छ शहरों को पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा।

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर को स्वच्छतम शहर का ख़िताब दिया जायेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज भारत मंडपम में आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण के विजेताओं को सम्मान प्रदान करेंगी।

वहीं राज्य के रूप में मध्यप्रदेश को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा इंदौर, भोपाल, महू कैंट, अमरकंटक, नौरोजाबाद एवं बुधनी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। ओडीएफ और स्टार रेटिंग के परिणाम में इंदौर 7 स्टार और भोपाल 5 स्टार वाला शहर बन गया है। बता दें इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह अवार्ड लेने दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।

वहीं इधर मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह अहमदाबाद से रवाना होकर दिल्ली पहुंचेंगे और सुबह 11:00 बजे भरत मंडपम कन्वेंशन सेंटर नई दिल्ली में कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। बता दें कि राष्ट्रपति अवॉर्ड के लिए देशभर से सिर्फ तीन शहरों को आमंत्रित किया गया है। इनमें इंदौर, सूरत और नवी मुंबई शामिल हैं। ये तीनों शहर पिछली बार भी टॉप-3 में थे। इनमें सूरत के साथ इंदौर का कड़ा मुकाबला रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment