नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान
बीजापुर जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् थाना मद्देड़ क्षेत्रान्तर्गत कोरंजेड़-बन्देपारा के जंगलों में मद्देड़ एरिया कमेटी एसीएम बुचन्ना, विश्वनाथ, बामन एवं अन्य 15-20 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर दिनांक 27/05/2024 की रात्रि डीआरजी बीजापुर का बल माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी ।*
अभियान के दौरान दिनांक 29/05/2024 को सुबह कोरंजेड -बन्देपारा के जंगल में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है ।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170244
Total views : 8198464