मलाइका अरोड़ा ने एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज का बिखेर दिया है. ..हाल ही में मलाइका अरोड़ा पीले कलर की छोटा फ्रॉक पहनकर घर से निकली थीं.
मलाइका अरोड़ा ने पीले रंग की मिनी फ्रॉक के साथ व्हाइट कलर के शूज कैरी किए थे. साथ ही मल्ला ने ब्लैक कलर के गॉगल्स के साथ अपना कैजुअल लुक पूरा किया था.
मलाइका अरोड़ा ने बिना किसी ताम-झाम वाले मेकअप के साथ बालों को रफ जूड़ा स्टाइल में बांधा था. मलाइका अरोड़ा का कैजुअल लुक सोशल मीडिया पर नेटीजन्स खूब पसंद कर रहे हैं.
मलाइका अरोड़ा ने पीले रंग की खूब फ्रिल वाली फ्रॉक में जमकर अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट किया है. 50 की उम्र में मलाइका का ग्लैमरस अंदाज से कई यंग एक्ट्रेसेस को मात दे रहा है. मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट लुक वाली फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं.
बता दें, इन दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के लव रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर चारों तरफ छाई हुई हैं. इंटरनेट पर कई ऐसी रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं जिनके अनुसार मलाइका और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप 2 महीने पहले हुआ था. लेकिन कपल ने हमेशा के लिए अलग होने की जगह अपने रिश्ते को एक बार और मौका दिया है. हालांकि यह केवल रिपोर्ट्स हैं, मलाइका या अर्जुन में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है.
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8179619
Total views : 8210760