सीएम साय समेत दिग्गज बीजेपी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से सरकार बनने से उत्साहित भाजपा द्वारा शनिवार को स्थानीय पंडित रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समाहरो में मुख्यमंत्री
विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह, केबिनेट मंत्री दयालदास बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, रिकेश सेन, डोमनलाल कोर्सवाड़ा, साजा विधायक ईश्वर साहू, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, राज्यसभा सदस्य सुश्री सरोज पांडेय, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय,संभाग प्रभारी भूपेंद्र सावन्नी, जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल, पूर्व मंत्री रामशिला साहू, प्रेमप्रकाश पांडे, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश
ब्रिजपुरिया के अलावा भाजपा के प्रादेशिक व संभागीय नेता शामिल हुए। समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश में भाजपा की जीत और सरकार बनने का का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, भाजपा नेता राजेंद्र कुमार, मनोज मिश्रा, अरविंदर सिंह खुराना, चतुर्भुज राठी, युवा भाजपा नेता अतुल पर्वत, अवधेश सिंह चंदेल, दीपक चोपड़ा, नटवरलाल ताम्रकार, कांतिलाल बोथरा, दिनेश देवांगन, नारायण दत्त तिवारी के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment