“सात करोड़ नकद जब्त, आठ हजार लीटर शराब भी पकड़ाई”

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नव भारत टाइम्स 24 x7 ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट

निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने बताया कि मतदान केंद्रों में वोटिंग कराने के लिए नौ हजार मतदानकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिन्हें सोमवार की सुबह सात बजे से कोनी में मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा।

बिलासपुर संसदीय सीट के लिए वोटिंग से 48 घंटे पहले तक प्रशासन ने सात करोड़ रुपए कैश, शराब और अन्य सामग्री जब्त की। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश कुमार शरण ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस, आबकारी और प्रशासनिक अमले ने बड़े पैमाने पर करीब आठ हजार लीटर शराब समेत अन्य सामग्रियां जब्त कीं, ताकि चुनाव को प्रभावित न किया जा सके।

निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने बताया कि मतदान केंद्रों में वोटिंग कराने के लिए नौ हजार मतदानकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिन्हें सोमवार की सुबह सात बजे से कोनी में मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा।

मशीनों को बदलने मुख्यालय आने की नहीं पड़ेगी जरूरत

कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने दावा किया कि ईवीएम में किसी भी किस्म की खराबी आने पर जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आयोग के निर्देशानुसार बीयू, सीयू और वीवीपैट की रिजर्व में पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

मतदान केंद्रों का लाइव टेलीकास्ट

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान की पूरी प्रक्रिया की लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की गई है, जिसकी मानिटरिंग जिला स्तर और आयोग के स्तर पर भी की जाएगी। जिले में 219 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं, जो 349 संवेदनशील मतदान केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि प्रचार समाप्त होने के बाद कोई बड़ी सार्वजनिक सभा नहीं की जा सकेगी, लेकिन डोर टू डोर कैंपेनिंग की जा सकती है। दूसरे जिलों के वोटर्स को जिले की सीमा से बाहर ही रहना होगा, इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एसपी बोले- विशेष बल तुरंत कार्रवाई करेगा

जिला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि पूरे जिले में 49 पैट्रोलिंग टीम के अलावा 50-60 पुलिस बल की अलग से व्यवस्था की गई है, जो सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई के लिए पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए पोलिंग बूथों के अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment