सागरहोम्स सोसायटी रहवासी क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक
प्रशासन जान माल क्षति की प्रतीक्षा में सागर होम्स /नेचर सिटी रहवासी कालोनी है जो मंगला चौक से सकरी मुख्यमार्ग में है यह कालोनी लगभग विगत 12 से 15 वर्ष पूर्व से आबाद हुई है इधर कुछ वर्षों से इस कालोनी में आवारा पशुओं एवं कुत्तों का आंतक व्यप्त है आये दिनों जानवरों द्वारा जन धन की हानि की जा रही है पिछले तारीख को एक वरिष्ठ /सीनियर सिटीजन श्रीमती उर्मिला पाठक जी को एक आवारा पशु द्वारा क्षति पहुंचाया गया। जिनके सिर पर गंभीर चोट आई है जिसका इलाज स्थानीय सिम्स अस्पताल में कराया गया सिर पर कई टंके लगे है इन आवारा पशुओं की शिकायत कई बार सक्षम नगर निगम के अधिकारियों से की गई है लेकिन प्रशासन मात्र खाना पूर्ति करके शांत हो जाता है स्थानीय निवासियों द्वारा निगम कमिश्नर सकरी जोन को मोबाइल पर सूचना दी गई जिसके कारण निगम का पशु पकड़ने का अमला सक्रिय रहा फिर भी कार्यवाही संतोष जनक नहीं हुई जिसको लेकर रहवासियों के अंदर काफी आक्रोश है जो कभी कमिश्नर सकरी के कार्यालय का घेराव कर सकता है
सक्षम अधिकारी से निम्नानुसार कार्यवाही की अपील स्थानीय निवासियों द्वारा चाही जा रही है
1- आवारा पशुओं/कुत्तों का एक अभियान चलाकर कालोनी को इस आंतक से मुक्ति दिलाए
2आवारा पशुओं / कुत्तों को संक्षरण देने वालो पर नियमानुसार कार्यवाही की जाय
3- निगम कार्यालय/प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्यवाही की सूचना अध्यक्ष /सचिव को देने की भी व्यवस्था रहे
स्थानीय निवासियों की मांग पर कार्यवाही एक सप्ताह में न होने की स्थिति में नगरप्रशासन ही जिम्मेदार होगा
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8169932
Total views : 8198052