नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो चीफ जरखान
6263448923

बीजापुर 17 मार्च 2024- भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा की गई है इस। लोकसभा निर्वाचन 2024 के घोषित कार्यक्रम अनुसार बीजापुर जिले में 19 अप्रैल को मतदान एवं 04 जून 2024 को मतगणना नियत है। लोकसभा आम चुनाव 2024 के अवसर पर चुनाव सामग्री, मतदान दलों एवं चुनाव में भाग लेने वालों की सुरक्षा तथा मतदाताओं को बिना डर, भय के निर्भिक होकर अपने मत का प्रयोग करने का अवसर प्रदान करने एवं चुनाव के अवसर पर कानून व्यवस्था को नियंत्रित कर आदर्श आचार संहिता का पालन भी सुनिश्चित किया जा सके। इस हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अनुराग पाण्डेय ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 (2) के अंतर्गत निम्नलिखित प्रतिबंधात्मक आदेश पारित किया है
दिनांक 16 मार्च 2024 से 04 जून 2024 तक किसी भी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों के समूह द्वारा भले ही वह अनुज्ञप्तिधारी हो, किसी भी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ, अस्त्र-शस्त्र, लाठी, डण्डा एवं अन्य धारदार हथियार लेकर सम्पूर्ण जिले एवं उक्त क्षेत्र के मतदान केन्द्र, सामग्री वितरण एवं वापसी केन्द्र तथा मतगणना केन्द्र में प्रवेश नहीं करेगा। ड्यूटी में तैनात सीआरपीएफ, एसएएफ, सशस्त्र बटालियन एवं अन्य सशस्त्र सुरक्षा कर्मी इस प्रतिबंधात्मक आदेश के प्रभाव से मुक्त रहेंगे ।
कोई भी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों के समूह द्वारा प्रश्नाधीन अवधि में विस्फोटक सामग्री, लाठी, डण्डा, अस्त्र-शस्त्र एवं धारदार हथियार लेकर नहीं चलेगा, न ही चलने के लिये किसी को प्रेरित किया जावेगा ।
यह आदेश बीजापुर जिले की सामान्य जनता को संबोधित किया जाता है और दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 (2) के अधीन एक पक्षीय पारित किया जाता है, आदेश तत्काल प्रभावशील होगा 16 मार्च से 04 जून 2024 की रात्रि 12ः00 बजे तक प्रभावशील रहेगा ।
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8172809
Total views : 8201981