विशाल जल कलश यात्रा के बीच डीजे के धुन में धर्मनगरी में 16 जनवरी भक्त गुहा निषाद जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया
फिंगेश्वर- नगर केंवट (निषाद) समाज के द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर में भक्त गुहा (निषाद)जयंती समाज के द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ भक्त गुहा निषाद एवं श्रीराम जानकी भगवान की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ उसके बाद नगर भ्रमण के लिए हजारों की संख्या में विशाल जल कलश यात्रा महिलाएं अपने अपने सिर पर जल कलश लिए शोभायात्रा के आगे आगे चल रही थी शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण श्रीराम जानकी केंवट महाराज की जीवंत झांकी श्रीराम जानकी लक्ष्मण महराज एवं भक्त गुहा की मुर्ति अलग अलग वाहनों पर सवार थे शोभायात्रा के दौरान गाजे बाजे एवं डीजे की धुन पर सभी नाचते गाते महिला पुरुष छोटे छोटे बच्चे से लेकर बड़े थिरकते हुए मौलीपारा हल्वापारा पुराना बस स्टैंड नया बस स्टैंड शिवाजी चौक बिजली ऑफिस टिकरापारा होते हुए वापस फुलवारी प्रांगण में पहुंचे । मंचीय कार्यक्रम में पहुंचे जगदीश यादव अध्यक्ष नगर पंचायत फिंगेश्वर ने अपने उद्बोधन में कहा निषाद समाज बहुत ही मजबूत समाज में से एक है जो एक दूसरे के सहयोग एवं आपसी भाईचारा बनाकर एक संगठित समाज के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। कोई भी समाज तभी आगे बढ़ते हैं जब वहां आपस में एक-दूसरे के प्रति सहयोग की भावना होते हैं आज के इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होकर मैं अपने आप को बड़े ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं भक्त गुहा निषाद जयंती के पावन अवसर पर आप को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देना चाहूंगा विशेष अतिथि के रूप में ओमप्रकाश बंछोर एल्डरमैन, बिसौहा हरित वरिष्ठ नागरिक, कमलेश यदु पार्षद, अनिल चन्द्राकार, संतोष पुरी गोस्वामी, द्वारिका ठाकुर,जितेन्द्र सिंह ठाकुर एल्डरमैन,मंजू हरित पार्षद, सुनिता श्रीवास दिलीप निषाद, कामता निषाद , दानसिंग निषाद,केजऊ निषाद , नत्थू लाल सर्वे थे संध्या कालीन मनोरंजन के लिए संगी जहुरिया राम धुनी पार्टी गोजी नारी जिला धमतरी की विशेष प्रस्तुति थी जिन्हें देखने सुनने के लिए सैंकड़ों की संख्या में नगर वासी उपस्थित थे इस आयोजन सफल बनाने में नगर निषाद समाज ग्यारह पार के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा प्रमुख रूप से मनोहर निषाद अध्यक्ष , योगेश्वर निषाद कोषाध्यक्ष अशोक निषाद रमेश सर्वे जनक निषाद चंद्रहास निषाद पीलू निषाद सीताराम निषाद बबलू निषाद अमरू निषाद भीषम निषाद, मनोज निषाद, प्रमोद निषाद, हीरालाल निषाद, श्यामा चरण निषाद रमेश निषाद बबला निषाद, कुश निषाद, माधव निषाद, जगमोहन निषाद, मनबोधी निषाद रामाधार निषाद, लोकू, निषाद,हेमू निषाद गजेंद्र निषाद ओम प्रकाश निषाद हुमन निषाद, नरेश निषाद, दौलत निषाद मोहित निषाद सियाराम निषाद सूरज निषाद लखन निषाद किस लाल निषाद चंदू निषाद,चूनू निषाद अर्जुन निषाद, शेखर निषाद,रिंकू निषाद पतराम निषाद कंगलू निषाद, फत्ते निषाद घुरुवा निषाद पूरे निषाद समाज के द्वारा सभी के लिए विशाल भोजन भंडारे की व्यवस्था की गई थी। पूरी कार्यक्रम का संचालन थानू राम निषाद सचिव ने किया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170781
Total views : 8199189