वाराणसी। शिवपुर थाना के आउटर रिंग रोड पर काशी धाम के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को दीनदयाल अस्पताल भेजा। वहीं आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।
फूलपुर थाना के चौबेपुर निवासी आनंद उर्फ करिया पुत्र स्व. झगड़ू (20 वर्ष), उसकी मां लल्ली पत्नी स्व. झगड़ू (55 वर्ष) और राधिका पत्नी श्यामजी (40 वर्ष) एक बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के यहां गणेशपुर जा रहे थे। शिवपुर काशी धाम के पास सड़क हादसे में आनंद और उसकी मां लल्ली की मौत हो गई। वहीं राधिका गंभीर रूप से घायल हो गई।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168575
Total views : 8196277