500 वर्षों की तपस्या आज पूरी होने जा रही है. अयोध्या में प्रभु श्रीराम आज भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान आज संपन्न होने जा रहा है.आखिरकार वह घड़ी आ गई है, जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. 500 वर्षों के इंतजार के बाद आज प्रभु श्रीराम अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजने जा रहे हैं. इसलिए अयोध्या नगरी को हजारों क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान आज संपन्न होने जा रहा है. इस भव्य आयोजन पर आज हम दिनभर नजरें बनाए रखेंगे.
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170202
Total views : 8198416