संजीव साही बने एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के सीजीएम – एनएमडीसी एससी / एस टी कर्मचारी कल्याण संघ ने किया स्वागत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

संजीव साही बने एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के सीजीएम – एनएमडीसी एससी / एस टी कर्मचारी कल्याण संघ ने किया स्वागत

राजेन्द्र सक्सेना – जिला प्रमुख दंतेवाड़ा 94255 94944 नवभारत टाइम्स 24×7.in

 

दंतेवाड़ा — देश की लोह अयस्क उत्पादन एवं प्रेषण की अव्वल नवरत्न कंपनी एनएमडीसी की दंतेवाड़ा जिले में संचालित एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक के पद पर संजीव साही के पदभार ग्रहण पर एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में कार्यरत एनएमडीसी अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ किरंदुल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवपदस्थ मुख्य महाप्रबंधक संजीव साही का किरंदुल परियोजना के प्रशासनिक भवन में स्थित मुख्य महाप्रबंधक के कार्यालय में शाल एवं साफा पहनाकर स्वागत करते हुए सौजन्य भेंट की । उल्लेखनीय हैं कि किरंदुल परियोजना के नवपदस्थ मुख्य महाप्रबंधक संजीव साही ने एनएमडीसी बचेली परियोजना में संयुक्त महाप्रबंधक के पद पर और तत्पश्चात एनएमडीसी की कर्नाटक में स्थित डोनामल्लाई परियोजना में परियोजना प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे ।विदित हो कि एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक पदमनाभ नाइक के रायपुर स्थानांतरण पश्चात संजीव साही का स्थानांतरण द्रोणामलै परियोजना से किरंदुल परियोजना हुआ है ।इस दौरान एनएमडीसी अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष बी एल तारम ,महासचिव दामोदर नाग ,सहसचिव पतिराम बघेल ,बी आर डांगे ,लोकनाथ चुरेन्द्र ,बी आर कोडोपी विशेष रूप से मौजूद रहे ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment