योगेश राजपूत
आमजन बढ़चढ़ कर अभियान में ले रहे हिस्सा
गरियाबंद 20 जनवरी 2024/ आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस शुभ अवसर पर प्रदेश में उत्सव का वातावरण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने “स्वच्छ तीर्थ अभियान“ का आगाज किया है। धार्मिक व पवित्र स्थलों को साफ और कचरा मुक्त रखने, मंदिरों और प्रमुख तीर्थ स्थलों में कचरा प्रबंधन एवं साफ सफाई की व्यवस्था करने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके तहत जिले में भी स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिरों और धार्मिक स्थलों का साफ सफाई किया जा रहा है। साथ ही मंदिर देवालयों को रंग रोगन कर आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। मंदिरों की साज सज्जा भी की जा रही है। इसी तारतम्य में छुरा के श्री राम जानकी मंदिर और माता शीतला मंदिर को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। साथ ही मंदिर प्रांगण में पुष्प लड़ी की भी सजावट की गई है। इसके अलावा जिले के अन्य मंदिर देवालयों में भी सक्रियता के साथ साफ सफाई कर श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी की जा रही है।
कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में धार्मिक स्थलों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आमजन सहभागिता निभाकर उत्साह के साथ मन्दिर-देवालयों की साफ-सफाई में जुटे हुए हैं। इस स्वच्छता अभियान में जनप्रतिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, जनसामान्य सभी हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन की टीम के द्वारा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168657
Total views : 8196375