रायपुर/दिल्ली। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार डिसानायके से केंद्रीय मंत्री तोखन साहू मिले। X पोस्ट में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने लिखा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मंत्रीमंडल के साथियों के साथ आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार डिसानायके का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया।
राष्ट्रपति महामहिम अनुरा कुमार डिसानायके का भारत की उनकी पहली राजकीय यात्रा की शुरुआत में स्वागत करते हुए प्रसन्नता हो रही है। श्रीलंका, भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और सागर दृष्टिकोण (SAGAR Outlook) दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। मुझे विश्वास है कि इस यात्रा से दोनों देशों के विश्वास में वृद्धि होगी साथ ही सहयोग को और गहराई मिलेगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165341
Total views : 8191237