श्रीरामलला दर्शन अयोध्या धाम यात्रा के श्रद्धालुओं को जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

श्रीरामलला दर्शन अयोध्या धाम यात्रा के श्रद्धालुओं को जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

शोएब अख्तर नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो 

एमसीबी… छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ’श्रीरामलला दर्शन’ अयोध्या धाम यात्रा योजना के अंतर्गत पहले चरण में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के 50 श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन के लिए विगत दिवस रवाना हये। इस योजना का लाभ लेने हेतु पहले चरण में जिले के लोगों ने अपना आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर श्री डी. राहुल वेंकट के निर्देशन एवं परियोजना निदेशक नितेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में गत दिवस 50 यात्रियों का चयन किया गया। अयोध्या धाम यात्रा हेतु आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 75 वर्ष निर्धारित की गई है। तीर्थयात्री के लिए यात्रा में शमिल होने के लिए जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ से 9, जनपद पंचायत खड़गवां से 20 तथा जनपद पंचायत भरतपु से 21 लोगों दो बस में अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन हेतु वाहन व्यवस्था किया गया है। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से दोपहर 12 बजे ट्रेन से श्रद्धालुओं को आगे का सफर तय करना था, इसलिए सभी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीर्थ यात्रियों के बस को यहां से सुबह रवाना कर दिया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया श्रीमती रेणुका सिंह ने रामलला दर्शन के लिए जाने वाले वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment