शानदार वर्षा से भीगी बिलासपुर की शाम, किसानों के चेहरों पर आई मुस्कान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स 24X7.in के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

 

शानदार वर्षा से भीगी बिलासपुर की शाम, किसानों के चेहरों पर आई मुस्कान

बिलासपुर। किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हुई है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसान अब अपने खेतों में बुआई का काम शुरू कर सकेंगे। इस वर्षा के कारण मिट्टी में नमी आ गई है, जिससे फसलों की अच्छी पैदावार की उम्मीद जगी है। किसानों ने वर्षा को अपने लिए सौभाग्यशाली बताया है और खेती के कार्य में जुटने की तैयारी कर ली है।

मंगलवार की सुबह से ही प्रचंड गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था। दोपहर में हालात और भी खराब हो गए थे, जब तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके बाद शाम को मौसम ने करवट बदली और आधे घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई, जिससे उमस से राहत मिली। रात को ठंडी हवाओं ने लोगों को और भी राहत दी।

लोगों ने इस सुहावने मौसम का खूब आनंद लिया। रात के भोजन के बाद लोग घरों के बाहर, छतों पर टहलते नजर आए। हालांकि, निचले इलाकों में जलभराव की समस्या ने नागरिकों को परेशान कर दिया। हंसा विहार, सरकंडा, पुराना बस स्टैंड, विनोबा नगर, तोरवा, मंगला और सिरगिट्टी में नालियां भर जाने से पानी सड़कों पर आ गया, जिससे लोगों को असुविधा हुई।

निचले इलाकों में जलभराव

 

न्यायधानी के निचले इलाकों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सड़कों पर पानी भर जाने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आईं। नालियों के भर जाने से पानी की निकासी बाधित हो गई, जिससे कई घरों में पानी घुस गया। हालांकि, एक घंटे के भीतर पानी उतर गया, लेकिन अगर बारिश और देर तक होती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

 

मौसमवाणी: ऐसा रहेगा आगे

 

दिन मौसम वर्षा का अनुमान

बुधवार बादल छाए रहेंगे 70%

गुरुवार काले घने बादल 73%

शुक्रवार वर्षा में वृद्धि 80%

 

प्रमुख शहरों का तापमान

 

शहर अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर 41.2 29.6

पेंड्रारोड 38.2 26.4

अंबिकापुर 38.2 27.7

माना 41.4 29.2

जगदलपुर 36.6 25.1

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment