शनि मंदिर और मोटर पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

रायपुर\मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के दो अलग-अलग जिलों में आग लगने की घटना सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि पहली घटना राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित शनि मंदिर में लगी। मंदिर में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। आगजनी की सूचना पर फायर ब्रिगेड और खम्हारडीह पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद दमकल की टीम ने आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पा लिया है। यह मंदिर अशोका रतन के पास स्थित है। फिलहाल मंदिर में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

 

दूसरी घटना मनेन्द्रगढ़ जिले की बताई जा रही है। अंबिकापुर रोड स्थित राज मोटर्स में भीषण आग लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है। आग से दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment