- अयोध्या में 22 जनवरी को हो रहे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के सभी शंकराचार्यों के अलग रहने के दावे का 2 शंकराचार्यों ने खंडन कर दिया है. श्रृंगेरी शारदा पीठ के वर्तमान शंकराचार्य अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु भारती तीर्थ और शंकराचार्य मठ द्वारकाशारदा पीठ गुजरात के जगद्गुरु शंकराचार्य शामिल हैं. दोनों ने समारोह का स्वागत किया है.
- अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है. भव्य कार्यक्रम हो रहा है और देश विदेश से साधु संत व अन्य गणमान्य लोग आ रहे हैं. इस बीच खबरें आईं कि देश के चारों शंकराचार्यों ने इस कार्यक्रम से दूरी बना ली है. हालांकि, श्रृंगेरी शारदा पीठ और द्वारकाशारदा पीठ के शंकराचार्यों ने इसका खंडन किया है. साथ ही उन्होंने इसे हर्षोउल्लास का पल बताते हुए इस समारोह का स्वागत किया है.
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170788
Total views : 8199200