दीपक मित्तल बालोद रायपुर छत्तीसगढ़
बालोद,विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून को माननीय राज्यपाल महोदय एवं अध्यक्ष रेडक्राॅस सोसायटी छत्तीसगढ़ के मुख्य आतिथ्य में राजभवन स्थित दरबार हाॅल में रक्तदाताओं का सम्मान किया जाएगा। उक्त सम्मान के लिए श्रेणीयाॅ निर्धारित की गई है। जिसमें जिले में सर्वाधिक बार रक्तदान करने वाले रक्तदाता का सम्मान, जिले में सर्वाधिक बार रक्तदान करने वाले महाविद्यालयीन विद्यार्थियों का सम्मान, जिले में सर्वाधिक बार रक्तदान करने वाले शासकीय कर्मचारियों का सम्मान, रेडक्राॅस को रक्तदान शिविर आयोजन में सहयोग करने वाले श्रेष्ठ संगठन, सामाजिक संस्था, समाजसेवी संस्था, औद्योगिक संस्थान एवं शैक्षणिक संस्थान के पदाधिकारियों का सम्मान शामिल है। उक्त संबंध में आवेदन 02 जून 2024 तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा किया जा सकता है।


Author: Deepak Mittal










Total Users : 8169969
Total views : 8198102