विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के लोगों का हालचाल जानने सुदूर वनांचल के ग्राम सुकड़ीगुहान कलेक्टर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भूषण निर्मलकर
उनके साथ जमीन में बैठकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति और उनके माॅगांे एवं समस्याओं की जानकारी
पेयजल हेतु शुद्ध पानी की समुचित आपूर्ति तथा आधार एवं जाति प्रमाण पत्र बनाने शिविर लगाने के अलावा ग्रामीणों को मिला विभिन्न सौगात
बालोद, 20 जनवरी 2024
कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल आज जिले के आदिवासी बाहुल्य डौण्डी ब्लाॅक के सुदूर वनांचल के ग्राम सुकड़ीगुहान पहुॅचकर विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों एवं कमार जनजाति के लोगों के साथ जमीन में बैठकर विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत उन्हें मिल रहे लाभ की पड़ताल के अलावा उनसे चर्चा कर उनके माॅगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। जिससे कि विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित कराने के अलावा उनके माॅगों और समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु कार्ययोजना बनाकर उसे सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा सके। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से बारी-बारी से चर्चा कर उनके वास्तविक जरूरतों तथा माॅगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्रामीणों की माॅग पर गाॅव में शुद्ध पेयजल की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित कराने, आधार कार्ड एवं स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने राजस्व विभाग की टीम भेजकर शिविर लगाने के अलावा कमार जनजाति के लोगों के द्वारा खेती की जा रही वनभूमि का वनाधिकार पत्र दिलाने, सभी पात्र हितग्राहियों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिलाने तथा सभी परिवारों का राशन कार्ड बनाने जैसा अनेक सौगात दिया है। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों के माॅग पर ग्राम सुकड़ीगुहान में शीघ्र प्राथमिक शाला संचालित करने हेतु जगह चयनित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जिससे कि बच्चों को कक्षा पहली से पांचवी तक की पढ़ाई के लिए अन्य गांव में जाने की आवश्यकता न पड़े। चन्द्रवाल ने ग्रामीणों की निस्तारी हेतु समुचित पानी का प्रबंध हो सके इसके लिए अधिकारियों को शीघ्र सुकड़ीगुहान में तालाब निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान कलेक्टर चन्द्रवाल के मधुर एवं आत्मीय व्यवहार से ग्रामीण एवं कमार जनजाति के लोग बहुत ही अभिभूत नजर आ रहे थे। कलेक्टर ने पूरी संवेदनशीलता के साथ सभी लोगों से चर्चा कर उनके वास्तविक जरूरतों को समझने का प्रयास किया। उन्होंने कमार जनजाति के लोगों से उनके बच्चों के पढ़ाई लिखाई के संबंध में जानकारी ली एवं बच्चों को छात्रावास में रखकर पढ़ाई-लिखाई का समुचित प्रबंध करने को कहा। इसके अलावा आदिवासी विकास विभाग के अधिकारियों को पास के गांव सिंघोला में छात्रावास प्रारंभ कराने के निर्देश भी दिए।  चन्द्रवाल ने छोटे बच्चों के कुपोषण दूर करने के उपायों के अंतर्गत बच्चों की आंगनबाड़ी केन्द्रों में नियमित उपस्थिति तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में मिल रहे पौष्टिक भोजन एवं नाश्ते आदि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी पालकों से अपने बच्चों का अनिवार्य रूप से आंगनबाड़ी केन्द्र भेजने तथा कुपोषण दूर करने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने को कहा।  चन्द्रवाल ने कमार जनजाति के लोगों से उनके आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, सामाजिक पेंशन योजना का लाभ आदि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कमार जनजाति के लोगों को शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। श्न्द्वाल ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कमार जनजाति के लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासीय काॅलोनी बनाने के लिए जमीन चिन्हांकित कर इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने को कहा। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि ग्राम सुकड़ीगुहान में कमार जनजाति के कुल 69 परिवार में से 39 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति मिल गई है। कलेक्टर ने शेष परिवारों का भी प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कमार जनजाति के लोगों को सामुदायिक वनाधिकार पत्र प्रदान करने हेतु एस.डी.एम. एवं वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी को संयुक्त रूप से बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच  जितेन्द्र नेताम ने कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ग्राम सुकड़ीगुहान आगमन पर प्रशंसा करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर योगेन्द्र श्रीवास, एस.डी.एम.  सुरेश साहू, तहसीलदार  नायक, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी.डी.मंडले सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment