लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदाय का सम्मान किया गया
दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़
लोकसभा आम निर्वाचन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य संपादन हेतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों का किया गया सम्मान
जिले के सभी एआरओ, नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी सहित जिला एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स, गणना सुपरवाईजर एवं गणना सहायक हुए सम्मानित
बालोद, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य संपादन के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रकांत कौशिक सहित सहायक रिटर्निंग आॅफिसर एवं एसडीएम शीतल बंसल, शिवनाथ बघेल, सुरेश साहू सहित सभी नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी सहित जिला एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स, गणना सुपरवाईजर एवं गणना सहायकों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रवाल ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों की भूरी-भूरी सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समारोह में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅं. संजय कन्नौजे भी विशेष रूप से उपस्थित थे। 
श्री चन्द्रवाल ने कहा कि हमारे सभी एआरओ, नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों तथा मास्टर ट्रेनर्स, गणना सुपरवाईजर एवं गणना सहायकों के अलावा निर्वाचन के राष्ट्रीय कार्य में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों का कार्य वास्तव में काबिले-तारीफ है। उन्होंने कहा कि हमारे सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, लगन एवं प्रतिबद्धता के साथ की है। इसके लिए वे सभी वास्तव में बधाई के पात्र हैं। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी शासकीय कार्यों के कुशल संपादन हेतु हमारे सभी अधिकारी-कर्मचारियों का सक्रिय सहयोग मिलता रहेगा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रकांत कौशिक ने जिले में लोकसभा आम निर्वाचन के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में जिले के अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सम्मान समारोह में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स विजय देवांगन, नंद किशोर यादव, सीडी मानिकपुरी, षडेन्द्र देशमुख सहित विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स, नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी, गणना सुपरवाईजर एवं गणना सहायकों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
Author: Deepak Mittal















Total Users : 8168651
Total views : 8196368