वीना दुबे
30 को दुर्ग आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

दुर्ग। कांग्रेस भवन में आज शहर के कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई जिसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा, प्रदीप चौबे, दुर्ग लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू, भिलाई चरौदा के महापौर निर्मल कोसरे, भिलाई के महापौर नीरज पाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, भिलाई कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, प्रदेश युवा कांग्रेस के महामंत्री संदीप वोरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि दुर्ग लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने सभी संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर युद्ध स्तर पर चुनाव प्रचार अभियान चलाएं। वार्ड स्तर पर घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दें। राज्य में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ, किसानों से धान खरीदी, मोबाईल क्लीनिक योजना, धन्वंतरि मेडिकल स्टोर्स, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं लागू की गई। इनका प्रचार प्रसार किया जाए।
वोरा ने कहा है कि दुर्ग लोकसभा के मतदाताओं के बीच इन योजनाओं की जानकारी देकर मतदाताओं को बताना है कि कांग्रेस ही आम जनता के हितों के लिए काम करती है। केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेतहाशा महंगाई बढ़ी है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। रेल सेवाएं ठप हैं। लोगों का जीना मुहाल हो गया है। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत से चुनाव जीतना है।
बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू के पक्ष में चुनाव प्रचार करने दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के 60 वार्डों में वार्ड स्तर पर घर-घर जनसंपर्क के लिए कार्यक्रम तय किया गया। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दुर्ग आगमन की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। वोरा ने सभी संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 30 मार्च को दुर्ग स्थित राजीव भवन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के लिए जवाबदारी भी सौंपी गई। संगठन पदाधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र में अलग अलग कार्यों के लिए जिम्मेदारी दी गई। 
बैठक में सुशील भारद्वाज, चिराग शर्मा, बिजेंद्र भारद्वाज, विनोद सेन, अजय शर्मा, नंद कुमार सेन, विनीश साहू, दीपक जैन, चंद्रमोहन गभने, सुमीत वोरा, अशोक मेहरा, रेवेंद्र यादव, आशुतोष सिंह, राकेश सिन्हा, कन्या ढीमर,. सीता टंडन भूमिका देशमुख सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170672
Total views : 8199036