नव भारत टाइम्स घरघोड़ा जिला रायगढ़
ब्यूरो प्रमुख अम्बिका सोनवानी
मो. 7223040303
घरघोड़ा:-भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2024 का, नाशिक (महाराष्ट्र ) में 12 जनवरी 2024 से 16 जनवरी 2024 तक आयोजन हो रहा था। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम के लिए भारत के अलग-अलग राज्यों के रासेयो स्वयं सेवक हिस्सा लिये थे । राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ (छ.ग.) के डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा जिला रायगढ़ (छ.ग.) से राष्ट्रीय सेवा योजना का एवं छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था । राष्ट्रीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराना साथ ही देश कि आर्थिक सामाजिक विकास में उनका योगदान सुनिश्चित करना है।
बोधराम चौहान लगातार 5-6 वर्षों से राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर निरंतर सेवा करते आ रहे है। है। बोधराम चौहान यूनिट के सभी कार्यक्रमों में भाग लेते है, और लोगों को स्वच्छता, समानता, फीट इंडिया, महिला सशक्तिकरण, रक्त दान और पर्यावरण के प्रति जागरूक करते रहे हैं। बोधराम चौहान को उनके इस सफलता के लिए विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. सुशील कुमार एक्का, जिला संगठक श्री भोजराम पटेल द्वारा सराहना की गई । इस उपलब्धि पर डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा के प्राचार्य डॉ. जगदीश तिर्की सर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एस.एल. साहू सर एवं अजीत कुमार किंडो सर एवं दीपक सिंह ठाकुर सर ने बोधराम चौहान के उज्जवल भविष्य कि कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही महाविद्यालय के सीनियर वालेंटियर संजय राठिया, संजय पटैल, लाल कुमार, छोटू राठिया , अलौकिक भगत, सहित सभी स्वयंसेवकों ने बोधराम चौहान के इस उपलब्धी के लिए सराहना किया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168580
Total views : 8196283