राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस – श्रमिक संघ इंटक ने एनएमडीसी परियोजना अस्पताल के चिकित्सकों का किया सम्मान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस – श्रमिक संघ इंटक ने एनएमडीसी परियोजना अस्पताल के चिकित्सकों का किया सम्मान

राजेन्द्र सक्सेना जिला प्रमुख दंतेवाड़ा 94255 94944 नवभारत टाइम्स 24×7.in

 

दंतेवाड़ा – राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल के अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव ए.के. सिंह के मार्गदर्शन में श्रम संघ के पदाधिकारियों, सदस्यों द्वारा एनएमडीसी परियोजना चिकित्सालय किरंदुल के समस्त चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

देश के महान चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी एवं पश्चिम बंगाल के द्वितीय मुख्यमंत्री भारत रत्न डॉ. बिधान चन्द्र रॉय की जयंती एवं पुण्यतिथि दोनों ही 1 जुलाई को पड़ती है, उनके पुण्य स्मरण में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। एमएमडब्ल्यू यूनियन (इंटक) के कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी एवं कार्यालय सचिव राजेन्द्र यादव द्वारा यूनियन की ओर से बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए मनुष्य के जीवन के प्रत्येक पड़ाव में चिकित्सकों के अतुलनीय योगदान, सुस्वास्थ्य एवं जीवन रक्षा के लिए उनके सेवा एवं समर्पण की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा मानव कल्याण के लिए चिकित्सकों के योगदान की सराहना की गई। परियोजना चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज वी लाल ने सम्बोधित करते हुए लोगों की सेवा में सदैव ततपर रहने की बात कही और सभी से सहयोग की अपेक्षा की साथ ही उन्होंने सम्मान के लिए मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) का आभार व्यक्त किया। संगठन सचिव राकेश लाल द्वारा मंच संचालन एवं उपाध्यक्ष त्रिलोक बांधे द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर डॉ मनीषा लाल, डॉ रजनीश शाह, डॉ अंजू शाह, डॉ एम के चौधरी सहित समस्त चिकित्सक गण, समस्त अस्पताल स्टॉफ, मेटल माइन्स वर्कर्स यूनियन के हेमन्त चौरसिया, सैयद जिया उल हसन, बी लोहिदास, एम. के. मल्लाह, पलक राम साहू, इम्तियाज, ईमरान सहित अस्पताल के समस्त स्टॉफ एवं यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment