अयोध्या। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। 7 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। नियम के तहत सुबह 3 बजे से पूजन और शृंगार की तैयारी हुई। 4 बजे रामलला को जगाया गया। रामलला को हर घंटे फल-दूध का भोग लगेगा। हर दिन डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है, इसे देखते हुए रामलला के दर्शन के लिए हर श्रद्धालु को 15 से 20 सेकंड का ही समय मिलेगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168526
Total views : 8196224