नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख जरखान
मो 6263448923
पीएम आवास को 31 मार्च तक पूर्ण करने दिए निर्देश
*पीएम आवास, मनरेगा, एनआरएलएम, एसबीएम की कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने की समीक्षा दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
बीजापुर 21 जनवरी 2024/जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। मनरेगा में आधार भुगतान प्रणाली की समीक्षा कर मजदूरों के आधार कलेक्शन कर उन्हें योजना का लाभ पहुंचाने निर्देशित किया। शासन की महत्वाकांक्षी योजना एनआरएलएम अंतर्गत लखपति दीदी बनाने आजीविका मूलक गतिविधि से महिलाओं को जोड़ने प्राथमिकता से करने निर्देशित किया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों से समन्वय कर आवास निर्माण को 31 मार्च तक पूर्ण कराने अधिकारियों को निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में प्रभारी जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गीत कुमार सिन्हा ने जिले में ग्रामीण विकास की योजनाओं को प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि मनरेगा अंतर्गत वर्तमान में 8 हजार से अधिक मजदूर कार्य कर रहे है। वहीं जिले में एनआरएलएम अंतर्गत कुल 19 हजार 9 सौ परिवार जुड़े हैं। जिले में लखपति दीदी का प्रतिशत 12 फीसदी है, जिसे प्राथमिकता क्रम में रखा गया है। जिले में वर्तमान में 1573 आवास अपूर्ण हैं, जिन्हें जल्द पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय, सोख पीठ गड्ढा को जल्द पूर्ण करने कहा गया है।
समीक्षा बैठक में सहायक परियोजना अधिकारी मनीष सोनवानी, जिला समन्वयक रंजीत सिंह, गंभीर परिहार, चारो जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के अलावा योजनाओं के जिला एवं ब्लाक अधिकारी उपस्थित थे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168575
Total views : 8196277