नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
यूपीएससी में नारी शक्ति वंदन व सुरक्षित मातृत्व पर पूछा सवाल, पर्चा पे चर्चा
रविवार को बिलासपुर के 17 स्कूल-कॉलेजों में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 6,405 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें सुबह और दोपहर की पाली शामिल थीं। परीक्षा देने वाले प्रतियोगियों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रहीं। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति वंदन और सुरक्षित मातृत्व पर भी सवाल पूछे गए थे।
परीक्षा केंद्रों में कड़ी जांच-पड़ताल की गई। प्रत्येक परीक्षार्थी के पहचान पत्र और प्रवेश पत्र की बारीकी से जांच की गई। किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा समाप्ति के बाद जब परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले तो उनके चेहरे पर मिले-जुले भाव नजर आए। कई परीक्षार्थी परीक्षा से संतुष्ट थे, जबकि कुछ निराश दिखे।
परीक्षार्थियों की प्रतिक्रियाएं
नीरज जायसवाल, जो सीएमडी कॉलेज से परीक्षा देकर निकले, उन्होंने बताया, “मेरा पर्चा ठीक था। मैंने सभी प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश की।” वहीं, आलिनी अग्रवाल ने बताया कि प्रश्न पत्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान धन योजना, अभ्यास मित्र शक्ति और नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े सवाल पूछे गए थे। उन्होंने कहा, “प्रश्नों का मिश्रण सही था और मेहनत करने वाले प्रतियोगी इसे ठीक से हल कर पाए होंगे।”
रमा कुलश्रेष्ठ ने बताया कि परीक्षा काफी कठिन थी। उन्होंने कहा, “प्रश्न पत्र में बहुत कठिन सवाल थे, जिनका उत्तर देना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण था।” कौशलेंद्र राव और डीपी विप्र कॉलेज के परीक्षार्थियों ने कहा कि मौसम अच्छा था और गर्मी से राहत मिली। उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र में पर्यावरण,
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8168980
Total views : 8196835