रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस परिवार के बच्चों के स्कूल आने-जाने के लिए बस का शुभारंभ किया. वहीं इस बस को डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. CSR मद से बच्चों को बस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.
सीएम साय ने इस मौके पर कहा कि आवासीय पुलिस कॉलोनी के बच्चों को आने जाने में समस्या होती है, गृह मंत्री की पहल पर आज बस मुहैया कराया गया है. विधिवत पूजा करके शुभारंभ कर रहे हैं. सीएम साय ने पुलिस कॉलोनी आवासीय समिति के सदस्यों को बस की चाबी सौंपी. इस मौके पर पुलिस परिवार के लोगों ने सीएम साय और डिप्टी सीएम शर्मा का आभार प्रकट किया.
सीएम साय ने गृह मंत्री विजय शर्मा को उनकी इस पहल के लिए सराहना करते हुए बधाई दी. उन्होंने कहा कि और भी अन्य कंपनियों से आग्रह करेंगे इस प्रकार की पहल हो.
वहीं हाथरस की घटना पर सीएम साय ने कहा कि हाथरस की घटना दुखद है. श्रद्धांजलि अर्पित करते है. इस प्रकार की घटना नहीं होना चाहिए. सरकार इसकी जांच करा रही है.


Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168559
Total views : 8196261