मुकेश सिंह अब पुलिस मित्र कहलाने लगे हैं

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दीपक मित्तल बालोद/रायपुर

मुकेश सिंह अब पुलिस मित्र कहलाने लगे हैंअंधेरे से उजाले की ओर, युवाओं को पुलिस भर्ती में होने के लिए दे रहे हैं टिप्स मुकेश सिंह थाना प्रभारी

बालोद/रायपुर,, जी हां आश्चर्यजनक है किंतु सत्य अंधेरे से उजाले की ओर युवाओं के जीवन में प्रकाश डालने का कार्य नक्सल प्रभावित क्षेत्र डौडी थाना प्रभारी मुकेश सिंह करने लगे हैं उनके इस सकारात्मक कार्य प्रणाली की चर्चा अब बालोद जिले के अलावा छत्तीसगढ़ प्रदेश और भारत देश में होने लगी है उनकी इस बेहतरीन कार्य प्रणाली को जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने भी सहारा और उनकी पीठ थपथपाई, नवभारत टाइम्स 24/7.in से चर्चा करते हुए थाना प्रभारी मुकेश सिंह बताते हैं कि वे प्रातःभोर काल में मंगलतराई स्थित पुलिस कैंप पहुंच जाते हैं और बड़ी संख्या में युवाओं और नवयुवतियो को पुलिस में भर्ती होने के लिए ट्रेनिंग दे रहे हैं

साथ ही कौन से जिले में आवेदन करना है किस तरह आवेदन करना है सफल होने के विभिन्न प्रकार के टिप्स देने लगे हैं बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने की वजह से जहां थाना प्रभारी मुकेश सिंह का हौसला बढ़ा है वहीं उन्होंने अब अपने खर्चों से अभ्यर्थियों की कोचिंग शुरु कर दी है और प्रतियोगी परीक्षाओं के किताबें, बुक्स, पुस्तकें निःशुल्क देने का निर्णय लिया है,,

मुकेश सिंह कहते हैं कि उनकी खुशी इस बात पर है की बालोद जिले के डौडी ब्लॉक क्षेत्र से बड़ी संख्या में नवयुवक और नवयुवती पुलिस की भर्ती में शामिल हो जाए उनका भविष्य संवार जाए इसी कार्य में उन्हें खुशी प्राप्त होती है,,

आमतौर पर पुलिस का नाम आते ही लोग डर जाते हैं। दिमाग में उनके लिए अलग ही छवि बनती है। लेकिन, डौंडी के थाना प्रभारी मुकेश सिंह के सकारात्मक कार्य प्रणाली और लोगों को जीवन में प्रकाश फैलाने के कार्य से उनकी छवि पुलिस मित्र के रूप में बनने लगी है,,

उन्होंने बताया कि5वीं, 8वीं और 10वीं पास के लिए पुलिस विभाग में वैकेंसी निकली है. इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से ज्यादा और 28 साल से कम होनी चाहिए. आरक्षण वर्ग वालों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाना होगा. छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन प्रक्रिया 45 दिन चलेगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 15 फरवरी 2024 तक का समय दिया गया है जिसमे क्षेत्र के युवाओं को आवेदन करने कहा गया उन्होंने कहा कि वे प्रतिदिन युवाओं को पुलिस में जाने के लिए फ्री में ट्रेनिंग दे देंगे। प्रतियोगी परीक्षा की किताबें और समाचार पत्र भी उपलब्ध करा दूंगा।
उनके प्रयास से युवा जुड़ सकते हैं तो मैं जरूर उनके लिए समय दूंगा जिससे उनका भविष्य अच्छा हो सके । उन्होंने बताया की कुछ दिन पूर्व वे क्षेत्र भ्रमण पर थे। इस दौरान कुछ युवाओं को गप्पे, टाइम पास लड़ाते देखा। तभी उनके मन में इन युवाओं की सोच बदलने का ख्याल आया। सबसे पहले लोगों के मन से पुलिस का भय निकालना जरूरी था। इसके लिए उन्होंने आज उक्त बैठक बुलाई। इसमें यह बात सामने आई कि बेरोजगारी के चलते अधिकांश युवा अच्छी शिक्षा के बाद भी कठिन दौर से गुजर रहे। इस पर थाना प्रभारी ने युवाओं को पुलिस में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्हें खुद प्रशिक्षण देने की बात कही। इस पर युवाओं ने हामी भरी तो उनकी क्लास शुरू हो जाएगी।शुरुआत में युवा आते है तो सुबह पांच बजे थाना परिसर पहुंच कर फिर शुरू में कुछ घंटे की कठिन ट्रेनिंग फिर ऊंची कूद, लंबी कूद और दौड़ आदि का प्रशिक्षण दे कर प्रशिक्षित करेंगे।

पुलिस मित्र मुकेश सिंह के बारे में जनप्रतिनिधियों का कहना है कि मुकेश सिंह के सकारात्मक कार्य प्रणाली की प्रेरणा से क्षेत्र के युवाओं को राह मिलेगी । वे प्रतिदिन जी-तोड़ मेहनत कर आगे बढ़ेंगे, ताकि पुलिस में जाकर देश की सेवा कर सकें थानेदार द्वारा युवाओं को डाक से प्रतियोगिता के लिए जरूरी पत्रिकाएं भी मंगाते हैं। इसका लाभ लिखित परीक्षा की तैयारी में मिल सकता है।
थाना प्रभारी मुकेश सिंह का कहना है कि बेरोजगारी के चलते युवा अपराध की ओर जाते हैं। उनकी प्रतिभा का सही इस्तेमाल हो और उन्हें रोजगार मिले, यही कोशिश है। वर्तमान में मंगलतराई कैंप में कुल 40 युवा और युवतियों की ट्रेनिग दी जा रही है थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम सिघोला, मंगल तराई, पुसावड, लखमाटोला, बेलरगोंदी के युवा भी इनमे शामिल है।,,

बालोद एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि डौडी थाना प्रभारी मुकेश सिंह की पहल काफी अच्छी है। इससे क्षेत्र के युवा रोजगार की ओर उन्मुख हो रहे, यह पुलिस महकमे के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्य अन्य थाना प्रभारियों को भी करना चाहिए यह पुलिस विभाग के लिए एक गर्व का विषय है और अन्य लोगों को उनकी प्रेरणा लेनी चाहिए,,

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment