मुकेश अंबानी से लेकर विराट कोहली तक, ये हैं रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के VIP मेहमान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए 3,000 वीवीआईपी सहित 7,000 लोगों को आमंत्रित किया है. रिलायंस के सीएमडी मुकेश अंबानी, रतन टाटा जैसे उद्योगपतियों से लेकर क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और अमिताभ बच्चन जैसे बॉलीवुड सितारे को आमंत्रित किया गया है.मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की ‘प्राण-प्रतिष्ठा’ समारोह के लिए पूरी तरह तैयार है. 22 जनवरी को पौष शुक्ल द्वादशी अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा. वहीं, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए 3,000 वीवीआईपी सहित 7,000 लोगों को आमंत्रित किया है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment