नवभारत टाइम्स 24X7.in के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
मिले पक्के मकान, झोपड़ी से मिली मुक्ति
चांटीडीह मेलापारा और आसपास के इलाकों में कुल 740 कच्चे मकान हैं। यहां के निवासियों को अशोक नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने पक्के मकान आबंटित किए गए हैं। इसके बावजूद यहां के लोग वहां शिफ्ट नहीं हो रहे थे और कई बार इन्हें नोटिस भी जारी किया गया था।
शुक्रवार को नगर निगम की टीम चांटीडीह मेलापारा में कच्चे मकानों में रह रहे लोगों की शिफ्टिंग के लिए पहुंची। 300 परिवारों ने स्वयं ही अशोक नगर स्थित पीएम आवास के पक्के मकानों में शिफ्टिंग कर ली। इसमें नगर निगम के अमले ने पूरा सहयोग किया। वहीं अवैध कच्चे मकानों को गिराने की कार्रवाई के तहत पहले दिन 210 मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। बचे हुए लोगों को आने वाले दिनों में शिफ्ट किया जाएगा। इस दौरान झोपड़ीनुमा अवैध मकान भी तोड़े जाते रहेंगे। यहां पर कुल 740 मकान अवैध हैं और अब 530 कच्चे घरों में रहने वालों की शिफ्टिंग के बाद उन्हें भी तोड़ा जाएगा।
शुक्रवार की कार्रवाई से पहले भी नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद नगर निगम की टीम ने 300 परिवारों को अशोक नगर में बने अटल आवास में शिफ्ट कराने की प्रक्रिया शुरू की। टीम ने शाम तक 740 झोपड़ीनुमा मकानों में से 210 कच्चे मकानों को हटाया। टीम ने बताया कि झोपड़ी में रहने वालों को बताया जा रहा है कि वे इस स्थान से हटकर पक्के मकानों में रहेंगे जहां उन्हें बिजली, पानी आदि सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। जो लोग समझ रहे हैं, वे फौरन शिफ्ट हो रहे हैं, जिन्हें यह बात समझ नहीं आ रही है, उन्हें समझाया जा रहा है और धीरे-धीरे झोपड़ी तोड़ने का कार्य किया जा रहा है। आने वाले तीन से चार दिनों में सभी अवैध झोपड़ियों को तोड़ दिया जाएगा।
Author: Deepak Mittal











Total Users : 8168930
Total views : 8196770