घरघोड़ा रायगढ़ अम्बिका सोनवानी
घरघोड़ा: प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली में छत्तीसगढ़ शासन के निदेशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी व विकासखंड शिक्षा अधिकारी घरघोड़ा के मार्गदर्शन सहित संकुल प्रभारी ,संकुल समन्वयक ढोरम के कुशल निर्देशन में, शिक्षा समिति अध्यक्ष, ग्रामीण जनता की उपस्थिति में मां सरस्वती की प्रतिमा पर अगरबत्ती प्रज्वलित करके शुभारंभ की गई।समर कैंप का समापन तीस मई को खंड शिक्षा अधिकारी सुंदरमणी कौंध के आतिथ्य में सरपंच अमालाल राठिया की अध्यक्षता में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पूजा करके बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करते हुए समर कैंप के समापन के अवसर पर प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया।उन्होंने अपने उद्बोधन के साथ समर केम्प का समापन किया गया। समापन अवसर पर उद्बोधन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुंदरमणी कौंध ने समर कैंप की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय परिवार के सभी को सफल आयोजन हेतु बधाई दी।उद्बोधन क्रम में प्रभारी प्रधान पाठक लिंगराज बेहरा पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली ने शिक्षा की महत्ता हमारे जीवन क्या महत्व होता है उदाहरण प्रस्तुत करके बताये प्राथमिक शाला पतरापाली के द्वारा बच्चों की उपस्थिति पर प्रकाश डाला गए । शिक्षिका पुष्पा पटेल मनीता गुप्ता ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के संचालन में अपना विशेष योगदान दिए तथा कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ शिक्षक दिनेश कुमार झारिया ने सभी बच्चे, ग्रामीण जनता, जनप्रतिनिधियों, खंड शिक्षा अधिकारी घरघोड़ा व विद्यालय परिवार को कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने के लिए व अपना अमूल्य समय प्रदान करने के लिए के आभार व्यक्त करते हुए समापन कार्यक्रम की घोषणा की।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8168894
Total views : 8196710