*माओवादियों के द्वारा लगाए गये IED की चपेट मे आने से ग्रामीण हुआ बुरी तरह घायल, 17 दिनों तक बंधक बना कर रखे थे माओवादी, परिजनों को सूचना उपरांत जिला अस्पताल मे प्राथमिक उपचार उपरांत रायपुर किया गया रेफेर, थाना कोतवाली मे मामला हुआ पंजीबद्ध*

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख जरखान

 

              6263448923

 

*????जिला बीजापुर* 

*????दिनांक 29/03/2024

 

*⏩माओवादियों की फिर से सामने आई कायराना हरकत*

 

 ⏩*माओवादियों द्वारा लगाए गए आईडी बम के चपेट में आने से ग्राम कचिलवार निवासी 18 वर्ष का युवक गुड्डू लेकाम बुरी तरह घायल,

दोनों पैर पूरी तरह से बर्बाद और हाथ मे भी आई है चोट* 

*⏩अपने घर मे एकलौता कमाने वाला गुड्डू लेकाम अब कभी भी अपने पैरों से खड़ा नही हों पाएगा*

 

 *⏩माओवादियों द्वारा, गुड्डू को 11.03.2024 को आईडी (बम) के चपेट में आने के बाद भी 28.03.2024 तक 17 दिन उसे जबरजस्ती जंगल मे बंधक बना के रखा गया।* 

 ग्राम कचिलवार थाना नैमेड निवासी गुड्डू लेकाम निजी काम से चेरला तेलंगाना गया हुआ था और दिनांक 11.3.24 को वापस

जरखान ब्यूरो चीफ बीजापुर

अपने घर ग्राम कचिलवार थाना नैमेड आने के लिए पैदल ही जंगल के रास्ते वापस निकला जब वह इतावर गांव के पास पहुंचा ही था कि शाम 7:30 बजे के आसपास नक्सलियों द्वारा पुलिस को जान से मारने व नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाए गए आईडी बम की चपेट में गुड्डू आ गया और पूरी तरह से घायल हो गया। घायल होने के पश्चात माओवादी/ नक्सली उसे वहीं बंधक बनाकर दिनांक 28 तारीख तक छुपा कर रखे थे गुड्डू के परिजनों को घटना का पता चलने पर गाँव वालों के साथ जाकर गुड्डू लेकाम को इतावर से वापस लाकर जिला अस्पताल में भर्ती किये।जहां उसकी हालत गंभीर होने व दोनों पैर जख्मी होने से बेहतर इलाज के लिए रायपुर रिफर किया जा रहा है ।

 घटना पर थाना बीजापुर मे माओवादियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है l

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

 

 *जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

 

 (*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*

 *????????????????????????????????संपर्क करें दीपक

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment