भुपेश ठाकुर मो 9752836581।
अंतागढ़ पिछड़ा वर्ग समाज ने अपनी विभिन मांगो को लेकर विधायक के नाम भाजपा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अंतागढ़- दिनांक 15/01/ 2023 विभिन्न मांगों को लेकर पिछड़ा वर्ग समाज अपने क्षेत्र के विधायक को ज्ञापन सौप कर अवगत कराया , पूर्व में पिछड़ा वर्ग समाज के द्वारा अपने विभिन्न मांगों को लेकर हमेशा आंदोलन करते रहें ,नई सरकार आने के बाद पिछड़ा वर्ग समाज अपने मुख्य मांग को लेकर क्षेत्र के विधायक को ज्ञापन देने वन विभाग के विश्राम गृह अंतागढ़ में भाजपा के पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर, अपने मांगों को अवगत कराया ,पूर्व में बस्तर संभाग पिछड़ा वर्ग समाज के द्वारा आंदोलन राजा राव पठार में किया गया था जिसमें धरना प्रदर्शन के समय के दौरान असकरण पटेल कल गांव अंतागढ़ विकासखंड निवासी की मृत्यु हो गई उसके परिवार को क्षतिपूर्ति परिवार पालन पोषण के लिए सहायता राशि देने हेतु ज्ञापन सौंपा गया, ज्ञापन लेने भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे माननीय विधायक महोदय का अपने विधानसभा क्षेत्र मे कार्यक्रम के दौरे पे थे, जिसके कारण भाजपा के पदाधिकारीयो को ज्ञापन सोपा गया , ज्ञापन सौपने गए पिछड़ा वर्ग समाज के पदाधिकारी मुख्य रूप से , अंतागढ़ तहसील अध्यक्ष माधेश्वर जैन, उपाध्यक्ष बिरजू राम विश्वकर्मा, मुकेश निषाद देवलाल विश्वकर्मा रामसुख यादव ,मुकेश विश्वकर्मा, नितिन गुप्ता गोपाल पटेल ज्योति जैन, आशीष यादव ,युगल किशोर साहू, मुकेश एवं पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारी उपस्थित थे,
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170781
Total views : 8199189