नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है।
पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुणे विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. स्मिता योगेश जाधव, जबकि नागपुर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सुधाकर विठ्ठलराव कोहळे को उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं, पुणे विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कौस्तुभ मुरलीधर गावडे को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
Author: Deepak Mittal









