महादेव सट्टा एप का जोर, पैनल बनाकर कर रहे थे करोड़ों का व्यारा-न्यारा, पुणे से पांच आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। महादेव सट्टा एप से जुड़े मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला झांसे में लेकर बैंक में खाता खुलवाने के बाद बैंक अकाउंट से लाखों-करोड़ों रुपए के लेन-देन का आया है, जिस पर रायपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के पुणे शहर से महादेव रेड्डी अन्ना-15 पैनल संचालित करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

प्रार्थी दशरथ निषाद ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने साथी मोहित विश्वकर्मा के आग्रह पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बैंक खाता खुलवा कर दिया. उक्त बैंक खाते में प्रार्थी के आधार कार्ड से जरिए खरीदे गए एयरटेल का सिम रजिस्टर्ड कराकर बैंक पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड अपने पास रख लिया.

इसके बाद एक दिन मोहित विश्वकर्मा ने प्रार्थी को फोन कर बैंक खाता बंद करने की बात कही. प्रार्थी को शंका होने पर जब उसने जानकारी हासिल की तो पता चला कि मोहित विश्वकर्मा ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके बैंक खाता व मोबाइल नम्बर का प्रयोग महादेव सट्टा संचालन में लेन-देन हेतु किया जा रहा था.

प्रार्थी की रिपोर्ट पर मौदहापारा थाना में अपराध पंजीबद्ध आरोपियों की पड़ताल शुरू की गई. जांच के दौरान टीम के सदस्यों द्वारा सटोरियों की पतासाजी करते हुए सटोरियों को पुणे महाराष्ट्र स्थित सांगरिया फेस-03 मेगा पोलिस हिंजेवाडी के एक फ्लैट में लोकेट किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा उक्त फ्लैट में रेड कार्यवाही किया गया. रेड कार्यवाही के दौरान फ्लैट में 5 व्यक्ति मिले, जो लैपटॉप व मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे.

सटोरियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा क्रिकेट मैच के दौरान महादेव सट्टा एप के रेड्डी अन्ना पैनल नं. 15 आई.डी. पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन करना स्वीकार किया गया. जिस पर सभी 5 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 47 मोबाइल फोन, 6 लैपटॉप, एक टैबलेट, 2 राउटर सहित कुल 12,50,000 रुपए जब्त किया गया.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment