मलाईदार विभागों में वर्षों से जमें शासकीय सेवक हो गए मालामाल
शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़
घरघोड़ा- शासन प्रशासन के फरमान के अनुसार एक ही स्थान पर 3 वर्ष से अधिक समय तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी पदस्थ नहीं रह सकता है। लेकिन कई बार तबादला हो जाने के बावजूद तहसील क्षेत्रों में मलाईदार विभाग में 25 से 30 वर्षों तक कुंडली मारे बहुत से सरकारी नुमाइंदे सरकार के नियम कानून को ताक में रखकर दिशा निर्देश का सरासर उल्लंघन कर रहे हैं। क्षेत्र के कई शासकीय विभाग में मलाईदार शाखाओं में पदस्थ कर्मचारियों अधिकारी का रुतबे का असर देखिए कि कई बार की तबादले की सरकारी प्रक्रिया भी इन्हें मिला नहीं पाई पिछले कई वर्षों में तहसील तथा जिला प्रशासन के आला अफसरों ने 5 साल तक प्रशासन का स्वाद चखा ही नहीं है वहीं अजगर की भांति 3 वर्ष तो क्या कई कई वर्षों से अधिक समय से एक ही जगह पर जमे बैठे कर्मचारियों का शासन प्रशासन में बैठे पावरफुल ने इन का बाल तक बांका नहीं कर सका है क्षेत्र में ऐसी कई शाखाएं हैं जिनको मलाईदार के नाम से जाना जाता है इन विभागों पर पदस्थ कर्मचारियों के ऊपर यदि कभी स्थानांतरण की कार्रवाई होती है तो उनके आका अर्थात क्षेत्रीय नेता से मित्रता का असर कहिए या फिर इन कर्मचारियों का दबदबा इनका तबादला रातों-रात निरस्त हो जाता है उल्लेखनीय है कि तबादले का मौसम आते ही दलाल नुमा क्षेत्रीय नेता इसी अवसर की ताक में एकाएक सक्रिय हो जाते हैं और तबादला करवाने या रुकवाने के एवज में लाखों की लेते हैं शासन प्रशासन के फरमान के मुताबिक किसी भी अधिकारी कर्मचारी का 3 वर्ष से अधिक समय तक एक ही स्थान पर पदस्थ रहने पर तबादला करने की प्रक्रिया के पीछे कारण भले ही जा रहा हूं बदलते तबादला से जहां सरकारी कामकाज में पारदर्शिता को बल मिलता है वही एक ही जगह पर वर्षों से कब्जा जमाए बैठे ऐसे कर्मचारियों जो भ्रष्टाचार की जड़ों को वर्षों से सींच रहे हो क्या उनसे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के विकास और तरक्की की उम्मीद की जा सकती है!
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8168572
Total views : 8196274