मरीन ड्राइव पर मिली बुजुर्ग की लाश, हार्टअटैक से मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंबई। देश में दिल का दौरा पड़ने से मौतें बढ़ती ही जा रही हैं। हर रोज कई ऐसी मौतें हो रही हैं, जिसके बारे में डॉक्टर भी हैरान रह जाते हैं। बिलकुल स्वस्थ दिखने वाले व्यक्ति को अचानक से दिल का दौरा पड़ता है और वह काल का शिकार बन जाता है। ऐसा नहीं है कि हार्ट अटैक का शिकार बुजुर्ग ही हो रहे हैं, इसमें युवा और बच्चे भी शामिल हैं।

 

मुंबई में भी रविवार को एक बुजुर्ग की दिल का दौरा आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक बुजुर्ग मुंबई मैराथन 2024 में भाग ले रहा था और अचानक से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार को 75 वर्षीय राजेंद्र चांदमल बोरा मुंबई मैराथन में भाग लिए थे और दौड़ लगा रहे थे,जैसे वो मुंबई के मरीन ड्राइव पर पहुंचे वो अचानक से गिर गए और बेहोश हो गए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment