ताजा खबर

मतदान के दौरान बूथों में छाया, पेयजल की व्यवस्था के लिए 47.25 लाख रूपए की राशि जारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला कांकेर ब्यूरो प्रमुख विक्की सोनी

उत्तर बस्तर कांकेर, 27 मई 2024/लोकसभा आम निर्वाचन-2024 अंतर्गत मतदान दिवस के दिन मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए छाया एवं पानी की व्यवस्था की गई थी, जिसके लिए 47 लाख 25 हजार 470 रूपए की राशि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह द्वारा जारी कर दी गई है। उक्त राशि जिले के विधानसभावार जनपद पंचायतों एवं नगर पंचायतों को प्रति मतदान केन्द्र 6 हजार 500 रूपए के मान से जारी किए गए हैं। इसके तहत अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 221 मतदान केन्द्रों के लिए 14 लाख 36 हजार 500 रूपए, भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 266 मतदान केन्द्रों हेतु 17 लाख 29 हजार रूपए और कांकेर विधानसभा क्षेत्र के 240 मतदान केन्द्रों के लिए 15 लाख 59 हजार 970 रूपए की राशि जारी की गई है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा को 144 मतदान केन्द्र के लिए 09 लाख 36 हजार रूपए, नगर पंचायत पखांजूर को 08 मतदान केन्द्र के लिए 52 हजार रूपए, जनपद पंचायत अंतागढ़ को 62 मतदान केन्द्र के लिए 04 लाख 03 हजार रूपए तथा नगर पंचायत अंतागढ़ के 07 मतदान केन्द्र के लिए 45 हजार 500 रूपए की राशि जारी की गई है। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर को 92 मतदान केन्द्र के लिए 05 लाख 98 हजार रूपए, नगर पंचायत भानुप्रतापपुर को 07 मतदान केन्द्र के लिए 45 हजार 500 रूपए, जनपद पंचायत चारामा को 96 मतदान केन्द्र के लिए 06 लाख 24 हजार रूपए, नगर पंचायत चारामा को 09 मतदान केन्द्र के लिए 58 हजार 500 रूपए तथा जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल को 62 मतदान केन्द्रों के लिए 04 लाख 03 हजार रूपए की राशि जारी की गई है। साथ ही कांकेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत कांकेर को 100 मतदान केन्द्र के लिए 06 लाख 50 हजार रूपए, नगर पालिका कांकेर को 23 मतदान केन्द्र के लिए 01 लाख 49 हजार 470, जनपद पंचायत नरहरपुर को 114 मतदान केन्द्र के लिए 07 लाख 41 हजार रूपए तथा नगर पंचायत नरहरपुर को 03 मतदान केन्द्रों के लिए 19 हजार 500 रूपए की राशि जारी की गई है। इस प्रकार जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में स्थित सभी 727 मतदान केन्द्रों में छाया एवं पेयजल की व्यवस्था के लिए कुल 47 लाख 25 हजार 470 रूपए की राशि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी कर दी गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment