मतदान केंद्रों में मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना प्रतिबंधित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली – छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन व मतदान की गोपनीयता बनाए रखने की दृष्टि से मतदान केंद्रों में मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना प्रतिबंधित किया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेनका प्रधान ने बताया कि कोई भी व्यक्ति मोबाइल, कार्डलेस फोन, वायरलेस सेट एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मतदान केंद्र के भीतर ले जाना सख्त मना है।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्य से संबंधित ऐसे अधिकारी, जिन्हें मतदान केंद्र में प्रवेश करने का प्राधिकार प्राप्त है, वे आवश्यक संचार व्यवस्था के तहत मोबाइल आदि अपने साथ रख सकेंगे, किंतु किसी भी दशा में मतदान केंद्र के भीतर उपयोग नहीं करेंगे।

पीठासीन अधिकारी निर्वाचन संबंधी सूचनाओं के आधान-प्रदान के लिए मोबाइल फोन का उपयोग कर सकेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *