मतगणना दिवस को सुबह 07 बजे खोला जाएगा स्ट्रांग रूम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

*नवभारत टाइम्स जिला कांकेर ब्यूरो प्रमुख

 

उत्तर बस्तर कांकेर, 29 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत कांकेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 79-अंतागढ़ (अजजा), 80-भानुप्रतापपुर (अजजा) एवं 81-कांकेर (अजजा) में हुए मतदान की विधानसभावार मतगणना 04 जून को प्रातः 08ः00 बजे से शासकीय पॉलीटेक्निक नाथियानवागांव में की जाएगी। मतगणना के लिए 04 जून की सुबह 07 बजे स्ट्रांग रूम को खोला जाएगा एवं मतगणना समाप्ति उपरांत ईव्हीएम की सीलिंग भी की जाएगी। इस दौरान प्रातः 06ः30 बजे तथा मतगणना समापन के पश्चात स्वयं, अपने निर्वाचन अभिकर्ता अथवा प्राधिकृत प्रतिनिधि की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर अभिजीत सिंह द्वारा सभी अभ्यर्थियों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं से कहा गया है। प्राधिकृत प्रतिनिधि होने की स्थिति में उसके पास अभ्यर्थी द्वारा जारी लिखित प्राधिकार पत्र होना अनिवार्य है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment