भीषण हादसा 1 की मौत 3 घायल…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भोजपुरी टोल प्लाजा पास भिड़े ट्रक व कार लगा रहता है जाम

नेशनल हाईवे में लगातार होती दुर्घटनाएं चिंताजनक

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

सरगांव- शुक्रवार देर रात्रि नेशनल हाईवे बिलासपुर रायपुर मार्ग सरगांव के पास स्थित भोजपुरी टोल प्लाजा के पास भीषण हादसा हो गया। हादसा इतना भयानक था कि कार के पूरे परखच्चे उड़ गए।

इस हादसे में एक ट्रक क्रमांक AP 27 tx 8799 और कार CG 11 F 1586 के आमने-सामने हुई भिड़ंत में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है

मृतक की पहचान सरगांव बावली के रहने वाले देवेंद्र साहू उर्फ सोनू के रूप में हुई है घायलों में उनके साथी शेषनारायण कौशिक, गिरिराज ठाकुर और राजू निर्मलकर शामिल हैं जिन्हें गम्भीर चोंटे आयी है शेषनारायण कौशिक के दोनों हाथ फ़्रैक्चर हो गए है इनका इलाज सिम्स अस्पताल में चल रहा है।

मृतक

हिर्री पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिल्हा रवाना कर दिया था जंहा से पोस्टमार्टम पस्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है। भीषण हादसे बाद ट्रैफिक व्यवस्था को भी बहाल किया गया है।

ज्ञात हो कि नेशनल हाइवे में हो रही लगातार दुर्घटनाएं और लोगो की जाती जान चिंता का विषय बना हुआ है। भोजपुरी टोल प्लाजा के पास भी लगात हादसे जन्म ले रहे है प्लाजा के दोनों ओर बड़ी संख्या में गाड़ियां खड़ी रहती है और जाम की स्थिति भी बनी रहती है जिसे ठीक करने पूर्व में भी एनएच अधिकारियों को कहा गया था पर सम्भवतः ध्यान नही दिया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *