भारत की बढ़ेगी टेंशन! मालदीव की ओर जा रहा है चीन का जासूसी जहाज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली: मालदीव की तरफ बढ़ रहे चीन के एक अनुसंधान पोत पर भारत लगातार नजर बनाए हुए है। खबर है कि पोत सोमवार सुबह हिंद महासागर क्षेत्र में पहुंच गया है। खास बात है कि यह घटना ऐसे समय पर हो रही है, जब भारत और मालदीव के रिश्ते तनावपूर्ण है। वहीं, कुछ समय पहले मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भी चीन की यात्रा कर लौटे हैं। खास बात है कि बीते साल श्रीलंका में भी चीनी पोत पहुंचा था।

 

खबरें हैं कि श्रीलंका ने इस पोत को अपने बंदरगाह पर रोकने की इजाजत नहीं दी थी। इसके बाद यह मालदीव की तरफ रवाना हुआ है। चीन का यह रिसर्च वैसल या पोत इंडोनेशिया के सुंडा स्ट्रेट के जरिए हिंद महासागर क्षेत्र यानी IOR में पहुंचा है। इसका नाम शियांग यांग हॉन्ग 03 बताया जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment