भारतीय रिजर्व बैंक जल्दी ही यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के जरिए कैश जमा करने वाली मशीन में पैसा जमा की सुविधा (Cash Deposit Through UPI) देगा. इसके अलावा, पीपीआई (प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स) कार्ड धारकों को

बैंक खाताधारकों की तरह तीसरे पक्ष के यूपीआई ऐप के जरिए यूपीआई भुगतान करने की सुविधा देने का भी प्रस्ताव किया गया है. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू पेश करते हुए ये जानकारी दी है.

अभी डेबिट कार्ड से होता है डिपॉजिट
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने कहा कि एटीएम में यूपीआई का उपयोग करके कार्ड-लेस कैशस विद्ड्रॉल से होने वाले अनुभव को देखते हुए अब यूपीआई का उपयोग करके कैश जमा करने वाली मशीन (Bank Deposit Machine) में पैसा जमा करने की सुविधा भी प्रदान करने का प्रस्ताव है. वर्तमान में कैश जमा करने की मशीन में पैसा जमा करने के लिए मुख्य रूप से डेबिट कार्ड का उपयोग किया जाता है. उन्होंने कहा कि यह कदम ग्राहकों के लिए चीजें सुगम और बैंकों में मुद्रा प्रबंधन प्रक्रिया को और अधिक कुशल बनाएगा.
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8171625
Total views : 8200309