“भाजपा द्वारा दस सालों से जनता को ठगने का काम किया जा रहा है: भूपेश बघेल”

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नव भारत टाइम्स 24 x7 ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विवाद उत्पन्न किया है कि भाजपा के लोग नारी न्याय, किसान न्याय, युवा न्याय, श्रमिक न्याय, हिस्सेदारी न्याय के लिए पैसा कहां से आएगा, यह प्रश्न करते हैं। छत्तीसगढ़ की जनता जानती है कि 2018 में राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में घोषणा की थी, उन सभी घोषणाओं को कांग्रेस की सरकार बनने पर पूरा किया।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के गाँव दगोरी में चुनावी सभा में उपस्थित ग्रामीणों की भीड़ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बीते 10 वर्षों से छत्तीसगढ़ के साथ ही देश की जनता को ठगने का काम कर रही है। मोदी की गारंटी को लेकर भाजपा को घेरते हुए कहा कि मोदी की गारंटी गारंटी हल्ला कर रहे हैं। गारंटी तो कहीं दिखाई नहीं दे रही है। ग्रामीणों से पूछा गया कि क्या 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिल रहा है, जिस पर उन्होंने नकारात्मक उत्तर दिया। फिर भूपेश ने कहा कि यह सभी बातें विचार करने और समझने की बात हैं। ठगने के सिवाय कुछ नहीं हो रहा है।

भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा के लोग नारी न्याय, किसान न्याय, युवा न्याय, श्रमिक न्याय, हिस्सेदारी न्याय के लिए पैसा कहां से आएगा बोलते हैं। छत्तीसगढ़ की जनता जानती है कि 2018 में राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में घोषणा की थी, उन सभी घोषणाओं को कांग्रेस की सरकार बनने पर पूरा किया। 2024 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर जो गारंटी दे रहे हैं, उसे पूरे देश में पूरा करेंगे। 10 साल भाजपा ने सत्ता में रहकर ठगने का काम किया। राहुल गांधी जो कहते हैं, वह करते हैं। 2018 में कांग्रेस की सरकार ने सभी किसानों का कर्ज माफ किया। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने अपने पांच साल के कार्यकाल की चर्चा करते हुए कहा हमने छत्तीसगढ़वासियों के लिए योजना बनाई और उसे ईमानदारी के साथ क्रियान्वयन किया। किसानों, युवाओं और महिलाओं की बेहतरी के लिए हमारी सरकार ने हर संभव काम किया है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रमोद नायक, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, राजेंद्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment